Household income eligibility for solar panel (PV) and hot water rebates changed on 1 July 2026 from $210,000 to $150,000 per year. Applications submitted after 30 June 2026 will be assessed under the $150,000 eligibility cap.

सोलर होम्स प्रोग्राम (Solar Homes Program) – Hindi

बिजली के बिलों पर बचत करने में आपकी मदद करने वाली छूटों के बारे में जानें, साथ ही यह भी जानें कि इसके लिए कौन पात्र है और आवेदन कैसे करें।

सोलर होम्स प्रोग्राम क्या है?

सोलर होम्स प्रोग्राम विक्टोरियन सरकार का एक कार्यक्रम है जो विक्टोरियन घर-परिवारों को उनके बिजली के बिलों पर बचत करने में मदद करने के लिए छूट और ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करता है।

यदि आप पात्र हैं, तो आपको निम्नलिखित खर्चों के भुगतान में सहायता के लिए धनराशि (छूट) मिल सकती है:

  • एक सोलर पैनल (पीवी) सिस्टम और/या
  • ऊर्जा कुशल हॉट वाटर सिस्टम।

अपने उपकरणों को चलाने के लिए सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) का उपयोग करने से आपके बिजली के खर्च को कम करने में मदद मिल सकती है।

गैस से चलने वाले हॉट वाटर सिस्टम को उच्च गुणवत्ता वाले हीट पंप हॉट वाटर सिस्टम के साथ बदलने से बिजली की जारी लागत को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

छूट और आवेदन करने का तरीका

चरण 1: अपनी पात्रता की जांच करें

सोलर पैनल (पीवी) पर छूट – 1,400 डॉलर तक

पात्र घर-परिवारों को सोलर पैनल (पीवी) लगाने की लागत पर 1,400 डॉलर तक की छूट मिल सकती है। निर्माणाधीन घरों के लिए भी सोलर पैनल (पीवी) पर छूट उपलब्ध है।

स्वीकृत आवेदकों के लिए ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध हैं।

यदि आप निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते/ती हैं तो आप सोलर पैनल (पीवी) छूट के लिए पात्र हो सकते/ती हैं:

  • आप किसी मौजूदा संपत्ति के मालिक हैं और उसमें रहते/ती हैं, या आप किसी ऐसे घर के मालिक हैं जिसका निर्माण कार्य चल रहा है जहां यह सिस्टम स्थापित किया जाएगा
  • सभी मालिकों की संयुक्त घरेलू टैक्स (कर) योग्य आय प्रति वर्ष 150,000 डॉलर से कम है
  • संपत्ति का मूल्य 3 मिलियन (30 लाख) डॉलर से कम है, या (निर्माणाधीन घरों के मामले में) निर्माण-कार्य पूरा होने पर इसका मूल्य 3 मिलियन (30 लाख) डॉलर से कम होगा
  • इस संपत्ति के पते पर सोलर होम्स प्रोग्राम के तहत सोलर पैनल (पीवी) या सोलर बैटरी पर कोई छूट नहीं मिली है
  • पिछले 10 वर्षों में इस संपत्ति पर कोई सोलर पैनल (पीवी) सिस्टम स्थापित नहीं किया गया है।

किराये की संपत्तियों के लिए सोलर पैनल (पीवी) पर छूट – 1,400 डॉलर तक

पात्र रेंटल प्रोवाइडर (किराए की संपत्ति के प्रदाता) सोलर पैनल (पीवी) लगाने की लागत पर 1,400 डॉलर तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। यह छूट प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किराये की अधिकतम दो संपत्तियों के लिए उपलब्ध है।

स्वीकृत आवेदकों के लिए ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध हैं।

यदि आपकी किराये की संपत्ति निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती है, तो आप सोलर पैनल (पीवी) छूट के लिए पात्र हो सकते/ती हैं:

  • किरायेदारों की संयुक्त घरेलू टैक्स (कर) योग्य आय प्रति वर्ष 150,000 डॉलर से कम है
  • आपने वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान किराये की संपत्ति के लिए दो से अधिक छूट प्राप्त नहीं की हैं
  • संपत्ति का मूल्य 3 मिलियन (30 लाख) डॉलर से कम है
  • संपत्ति के पते पर सोलर होम्स प्रोग्राम के तहत पहले से सोलर पैनल (पीवी) छूट या सोलर बैटरी छूट नहीं मिली है
  • पिछले दस वर्षों में संपत्ति में सोलर पैनल (पीवी) सिस्टम स्थापित नहीं किया गया है
  • किराये की संपत्ति के प्रदाता और सभी किरायेदारों के बीच सोलर होम्स प्रोग्राम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं
  • संपत्ति वर्तमान में किराये पर है और उसपर किराये का समझौता लागू है।

हॉट वाटर छूट - 1,400 डॉलर तक (पात्र स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों के लिए)

पात्र घर-परिवार निम्नलिखित हॉट वाटर छूट प्राप्त कर सकते हैं:

  • हीट पंप या सोलर हॉट वाटर उत्पाद के लिए 1,000 डॉलर तक, या
  • पात्र स्थानीय रूप से निर्मित हॉट वाटर उत्पाद के लिए 1,400 डॉलर तक।

विक्टोरियन एनर्जी अपग्रेड्स (VEU) हॉट वॉटर डिस्काउंट के साथ आप शुरुआती लागत को और भी कम कर सकते/ती हैं। अपने रिटेलर से पूछें कि क्या वे VEU से मान्यता प्राप्त प्रदाता हैं।

यदि आप निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते/ती हैं तो आप हॉट वाटर छूट के लिए पात्र हो सकते/ती हैं:

  • आप उस मौजूदा संपत्ति के मालिक हैं और उसमें रहते/ती हैं जहां सिस्टम स्थापित किया जाएगा
  • सभी मालिकों की संयुक्त घरेलू टैक्स (कर) योग्य आय प्रति वर्ष 150,000 डॉलर से कम है
  • संपत्ति का मूल्य 3 मिलियन (30 लाख) डॉलर से कम है
  • संपत्ति के पते पर सोलर होम्स प्रोग्राम के तहत पहले से हॉट वाटर छूट या सोलर बैटरी छूट नहीं मिली है
  • और जिस हॉट वॉटर सिस्टम को बदला जाना है वह खरीद की तिथि से कम से कम तीन साल पुराना है।

यह जांचने के लिए कि क्या आपकी संपत्ति को पहले सोलर होम्स प्रोग्राम छूट मिली है या नहीं:

  • व्यावसायिक घंटों के दौरान 1300 376 393 पर कॉल करें, या
  • निःशुल्क नेशनल ट्रांसलेटिंग एंड इंटरप्रेटिंग सर्विस (राष्ट्रीय अनुवाद और दुभाषिया सेवा) को 131 450 पर कॉल करें।

चरण 2: कोटेशन प्राप्त करें

सोलर विक्टोरिया के अधिकृत रिटेलर से संपर्क करें और उन्हें बताएं कि आप सोलर होम्स प्रोग्राम छूट के लिए आवेदन करना चाहते/ती हैं। आपको उनके विवरण "Find an authorised retailer (अधिकृत रिटेलर खोजें)" पर मिल सकते/ती हैं।

यह आवश्यक है कि आपके द्वारा चुना गया उत्पाद सोलर विक्टोरिया उत्पाद सूची में सूचीबद्ध हो।

यदि आपका घर निर्माणाधीन है, तो योजना चरण की शुरुआत में ही अपने बिल्डर से बात करें। निर्माण के दौरान इंस्टॉलेशन कराए जाने के लिए आपको अपने बिल्डर की सहमति की आवश्यकता होगी।

यदि आप हॉट वाटर सिस्टम के लिए कोटेशन प्राप्त कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि रिटेलर विक्टोरियन एनर्जी अपग्रेड्स (VEU) कार्यक्रम के साथ भी पंजीकृत है, ताकि आपको VEU हॉट वाटर छूट भी मिल सके।

चरण 3: अपनी छूट के लिए आवेदन करें

किसी अधिकृत रिटेलर से कोटेशन स्वीकार करने के बाद, आपको सर्विस विक्टोरिया ग्राहक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक लिंक प्राप्त होगा।
आपका रिटेलर निम्नलिखित कदम उठाएगा:

  • आपकी ओर से छूट या ऋण राशि का दावा करेगा, और
  • इस राशि को अपने सिस्टम और इंस्टॉलेशन की कुल लागत से घटाएगा।

इंस्टॉलेशन के बाद आप अपने रिटेलर को शेष राशि का भुगतान करते/ती हैं।

हमारे "apply (आवेदन)" पेज़ पर और अधिक जानकारी प्राप्त करें।

यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो हमसे संपर्क करें

अपनी भाषा में बात करने के लिए, निःशुल्क राष्ट्रीय अनुवाद और दुभाषिया सेवा को 131 450 पर कॉल करें।

अंग्रेजी में हमसे बात करने के लिए, सोमवार से शुक्रवार (सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर) सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच 1300 376 393 पर कॉल करें।

अन्य संपर्क विकल्पों के लिए, "contact us (हमसे संपर्क करें)" पेज़ पर जाएं।

बिजली की बचत करने में अन्य सहायता

अन्य सरकारी कार्यक्रम आपको बिजली के बिलों पर बचत करने में मदद कर सकते हैं:

सोलर होम्स और विक्टोरियन एनर्जी अपग्रेड्स कार्यक्रमों के माध्यम से मिलने वाली छूटों और रियायतों से आप कितनी बचत कर सकते/ती हैं, इसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करें:

Save sooner on your bills (अपने बिलों पर जल्द बचत करें) (PDF)

Updated

Stay informed

Sign up to our householder newsletter and get the latest renewable energy news, insights and energy-saving tips delivered to your inbox once a month.